कन्नौज, मार्च 9 -- कन्नौज। दिन में तेज धूप और रात में ठंडक के बीच मौसम के लगातार बदलते मिजाज का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, सीने में दर्द और बदन दर्द जैसी मौसमी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में बार-बार हो रहे उतार-चढ़ाव का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है।रविवार को जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इन 33 ग्रामीण और तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में बड़ी संख्या में मरीज जांच और इलाज कराने पहुंचे। मेले में अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.