मौसम का बच्चों की सेहत पर पड़ रहा असर, चिल्ड्रेन वार्ड फुल, एक बेड पर दो-दो मरीज
देवरिया, अगस्त 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौसम में बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। गर्मी, उमस और खानपान में गड़बड़ी और दूषित पानी के सेवन से बच्चे बीमार हो रहे हैं। वायरल इंफेक्शन तथा बैक्टीरिया के संक्रमण में आ रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सांस की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इस समय मरीजों की संख्या बढ़ी है। पीआईसीयू के बेड भर गए हैं, जबकि चिल्ड्रेन वार्ड में खाली होते ही बेड भर जा रहे हैं। एक बेड पर दो-दो बच्चों का उपचार करना पड़ रहा है। इससे संक्रमण फैलने की संभावना भी बनी रहती है। मरीजों को ठीक होने में करीब पांच से सात दिन का समय लग जा रहा है। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम का प्रभाव मौसम बदलाव हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.