सीवान, मार्च 13 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। मार्च के इस महीने में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मौसम के मिजाज का इस कदर कदर बदल रहा है कि लोगों को सर्दी, जुकाम व बुखार का भी सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को मौसम का मिजाज कुछ इस कदर बदला कि लोगों को लगा कि फिर जनवरी-फरवरी की तरह मौसम होगा। सुबह में लोग जगे तो जिले के कई हिस्से में कुहासा छाया था। हालांकि, सप्ताह भर से कुहासा सुबह में छा रहा था, लेकिन थोड़ा बहुत ही। पुरवइया हवा का रुख होने से दलहनी फसलों और आम-लीची के मंजरों पर भी इसका असर दिखने लगा था। किसान कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करने में जुटे थे। लेकिन, गुरुवार को सुबह 8 बजे जब धूप भी खिल गई और पछुआ हवा का रुख हो गया तो किसानों ने राहत की सांस ली। पूरे दिन काम-धंधा में लगे रहने वाले लोगों को सप्ताह भर से पुरवइया हवा के चलते उमस भरी गर्...