बांका, अगस्त 19 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का 20 दिन गुजर चुका है। जलार्पण को लेकर कांवरियों की अप्रत्याशित भीड़ बाबाधाम की ओर बढ़ती चली जा रही है। कांवरिया पथ में शिवभक्तों का जन सैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार को मौसम में आई नरमी से कांवरियों को काफी राहत मिली。

कांवरियों की यात्रा इतनी लम्बी पैदल यात्रा को पूरा करने में थके-हारे कांवरियों के लिए आसमान से बरस रही मेघ वर्षा रामबाण औषधी साबित हो रही है। सोमवार शाम से ही कभी तेज तो कभी हल्की बारिश कांवरियों को भींगाती रही। बारिश की फुहार कांवरियों को रुकने नहीं दे रही है। रिमझिम बारिश में कांवरिया झूमते हुए आगे बढ़ते चले तो तेज बारिश में कांवरियों ने शिविर या धर्मशाला में रुककर भक्ति जागरण का आनंद उठाया। जहां थोड़े देर आराम करने के बाद पुनः यात्रा जारी रखी। स...