नई दिल्ली, मार्च 25 -- मार्च के इस आखिरी हफ्ते में जहां गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी थी, वहीं मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) सक्रिय हो रहे हैं। इसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज आंधी, ओलावृष्टि और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत मुख्य रूप से दो पश्चिमी विक्षोभों से प्रभावित होगा: पहला पश्चिमी विक्षोभ: 26 मार्च से सक्रिय होगा। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ: 28 मार्च की रात से असर दिखाएगा। इन विक्षोभों के चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ जैसी अन्य मौसम प्रणालियों से टकराने के कारण देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश होने की आशंका है।पहाड़ी और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इल...