मैनपुरी, अप्रैल 7 -- मंगलवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं रबी की तैयार खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। सबसे अधिक असर गेहूं की फसल पर देखने को मिल रहा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश और तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। उधर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कहते हैं कुदरत की मार से कोई बच नहीं पाया है। जनपद में मौसम की मार से किसान बेहाल है। आलू की फसल से घाटा में चल रहे किसानों के सामने अब मौसम ने एक और परेशानी खड़ी कर दी है। जुलाई, अगस्त माह में होने वाली बारिश की तरह जिले में रोजाना मौसम बदल रहा है। कभी रिमझिम बारिश होती है तो कभी तेज बारिश हो जाती है। मंगलवार को सुबह चार बजे रिमझिम बार...