देवरिया, जून 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। लगातार मौसम का कहर जारी रहने से खरीफ फसलों की बुवाई पर असर पड़ने लगा है। मानसून नहीं आने से खरीफ फसलों पर संकट मड़राने लगा हैं, इससे रबका घट सकता है। प्रचंड गर्मी की मार से किसान धान की नर्सरी बचाने में जुटे हैं। इसके लिए वह हर दूसरे दिन सिंचाई कर रहे हैं। मौसम का तीखी रूप देख किसान अभी मोटे अनाज, दलहनी, तिलहनी की बुवाई करने से परहेज कर रहे हैं। कृषि विभाग ने जिले में खरीफ में 1.64 लाख हेक्टेयर में विभिन्न फसलों की बुवाई का लक्ष्य रखा है। इसमें 1.36 लाख हेक्टेयर में धान तथा शेष क्षेत्रफल में मोटे अनाज, दलहनी, तिलहनी फसलों की खेती की तैयारी हैं। लेकिन पिछले तीन सप्ताह से तीखी धूप व प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। इससे खेत की नमी गायब हो गयी है। किसान धान की नर्सरी बचाने को उसकी हर दूसरे दिन सिंचाई कर...