हाथरस, जून 4 -- हाथरस। पल-पल रहा मौसम लोगों को बीमारियां बांट रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप की वजह से तापमान में आ रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से वायरल, सर्दी, जुकाम, बुखार व एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। बुधवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग 1800 मरीज पहुंचे। ओपीडी, पर्चा व दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। ऐसा ही कुछ हाल जिला महिला अस्पताल की ओपीडी का दिखाई दिया। मौसम में हो रहा बदलाव लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। परिणामस्वरुप बुखार, सर्दी, जुकाम, उल्टी, दस्त, पेट दर्द व त्वचा संबंधी रोगों की चपेट में लोग आ रहे हैं। जिसके चलते बागला संयुक्त अस्पताल व शहर के प्राइवेट चिकित्सालय में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सभ...