अमरोहा, नवम्बर 3 -- अमरोहा। मौसम और तापमान उपयुक्त होते ही जिले के किसान गेहूं की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। किसान खेतों को तैयार कर गेहूं की बुवाई कर रहे हैं। जिले में गेहूं की बुवाई शुरू हो गई है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक गेहूं की बुवाई का कार्य चलेगा। किसान गेहूं की बुवाई के लिए खाद, बीज का बंदोबस्त करने में जुट गए हैं। नवंबर से दिसंबर तक गेहूं की बुवाई की जाती है। 135 से 140 दिनों में पकने के बाद अप्रैल से मई तक गेहूं की कटाई की जाएगी। गेहूं की बुवाई को लेकर कृषि विभाग ने भी तैयारी की है। किसानों को 50 फीसद बीज मूल्य पर अनुदान दिया जा रहा है। जिले में 80 हजार हेक्टेयर से अधिकत क्षेत्रफल पर गेहूं की बुवाई की जाएगी। जिले में गेहूं की बुवाई का कार्य शुरू हो चुका है। 15 नवंबर से अगेती प्रजाति का गेहूं बोया जाता है। कृषि विभाग के अनु...