नई दिल्ली, मार्च 22 -- देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में उत्तर में फैला हुआ है। इसके अलावा, पूर्वी बांग्लादेश और पड़ोस में ऊपरी वायु चक्रवाती सर्कुलेशन निचले स्तर तक है। कर्नाटक, राजस्थान और अन्य क्षेत्रों में भी चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हैं। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इन सिस्टमों के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पांचवी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों के नाम उत्तर-पश्चिम भारत में 23 और 26 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश/बर्फबारी होगी। इस दौरान गरज और 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।...