वाराणसी, जनवरी 8 -- वाराणसी में इन दिनों कड़ाके की ठंड और गलन ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। बुधवार को हालांकि दिन में थोड़ी धूप खिली थी, लेकिन आसमान में जेट स्ट्रीम की स्थिति बनने के कारण गलन इतनी ज्यादा थी कि धूप का असर भी कम ही महसूस हुआ। सुबह और शाम को घर से बाहर निकलने वालों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 9 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है जिससे हल्की राहत मिलेगी, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकेगी क्योंकि मकर संक्रांति के आसपास पारा फिर लुढ़केगा और ठंड का नया दौर शुरू होगा। यह भी पढ़ें- छात्रा से ऑटो चालक की छेड़खानी, विरोध करने पर असलहा दिखाकर दी धमकी फिलहाल हवा में नमी ज्यादा होने से कोहरा घना हो रहा है और मंगलवार रात से ही कोहरे की चादर ऐसी लिपटी कि सुबह दृश्यता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.