चाईबासा, जुलाई 13 -- जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर ने किसानों से मौसम का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द धान रोपाई का लक्ष्य पूरा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम कृषि कार्यों के लिए अनुकूल है। किसानों को खेतों में मजबूत मेड़ बनाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे वर्षा का पानी संरक्षित रहेगा और फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले के दो नोडल लैम्पस, चाईबासा और कराईकेला में धान की एमटीयू-7029 किस्म का बीज उपलब्ध है। इसी किस्म के बीज अन्य आठ लैम्पसों में भी उपलब्ध कराए गए हैं, जहां से किसान बीज खरीद सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को धान के साथ दलहन एवं मोटे अनाज की खेती पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये फसलें कम पानी में तैयार होती हैं और किसानों की आय बढ़ाने का अच्छा माध्यम साबित हो ...