वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार रात अचानक मौसम बदल गया। 56 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कुछ इलाके में बूंदाबादी हुई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा और गरज-चमक संग बारिश के आसार है। सुबह तेज धूप निकली थी। दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ रहा था। दिन में तेज धूप के कारण लोगों का गला सूख रहा था। हालांकि रात करीब 10 बजे अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी चलने लगी। इस दौरान जगतगंज, चौकाघाटा, अर्दली बाजार, लहरतारा, हुकुलगंज सहित अन्य इलाके में करीब दो से तीन मिनट बूंदबादी हुई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रामेश्वर, बड़ागांव और सेवापुरी में भी बूंदाबदी हुई है। वहीं दिन का तापमान सामान्...