मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मानसून के शिथिल पड़ने और हवा का रुख बदलकर पछिया होने का असर गुरुवार को जिले के तापमान पर भी दिखा। पछिया हवा चलने से अधिकतम तापमान में तेजी आई। इससे हवा में नमी की मात्रा तेजी से कम हुई। नतीजनत सुबह से ही धूप में तीखापन देखने को मिला। सुबह दस बजे से ही त्वचा झुलसाने वाली गर्मी महसूस हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने का अनुमान जताया है。 यह भी पढ़ें- मौसम : हवा का रुख बदला, सूरज की तपिश से बढ़ी जलनतापमान में बदलाव बुधवार को हुई बारिश के कारण गुरुवार की सुबह में कुछ देर के लिए उमस की अधिकता रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ नमी में कमी आती गई। सुबह में 90 प्रतिशत तक रही हवा में नमी की मात्रा दिन में घटकर महज 50 प्रतिशत पर रह गई। पिछले 24 घंटे में अधि...