सहारनपुर, जनवरी 1 -- नए साल की शुरुआत सहारनपुर में कड़ाके की सर्दी के साथ हुई। साल के पहले दिन मौसम ने ऐसा असर दिखाया कि ठंड के मामले में सहारनपुर शिमला और मसूरी जैसे पहाड़ी इलाकों से भी आगे नजर आया। साल के पहले दिन जिले में शिमला और मसूरी से ज्यादा ठंड महसूस की गई। शीतलहर के कारण सुबह से ही लोगों को कंपकंपी छूटती रही, जबकि सुबह घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला प्रभारी अमीर आलम के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद ठंड का असर बना रहा। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक गुरुवार...