आगरा, जनवरी 30 -- पिछले कई दिनों से सर्द मौसम से लोगों को राहत मिल रही थी, लेकिन बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम में गलन पैदा हो गई। गुरुवार रात को नौ बजे के बाद घना कोहरा छा गया। मौसम फिर से हुए परिवर्तन से लोग परेशान दिखाई दिए। वहीं कोहरे के चलते रात में वाहन भी रेंगकर चले। मौसम का यह परिवर्तन लोगों को बीमार कर रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मकर संक्रांति पर्व के बाद सूर्य ने अपनी तल्खी दिखाई तो मौसम में परिवर्तन हुआ। ठिठुरन भरी सर्दी से राहत मिली, लेकिन मंगलवार से फिर एक बार बड़ा बदलाव हुआ है। विंटर रैन ने मौसम बिगाड़ दिया है। गुरुवार शाम से ही ठंडी हवाएं चलने लगी। रात नौ बजे से कोहरा छा गया। एक दम हुए परिवर्तन से मौसम में फिर गलन हो गई है। शुक्रवार को सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहे। 10 बजे के बाद सूरज ने दर्शन दिए तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.