मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लगातार हो रही बारिश से जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। इस बीच अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से नीचे दर्ज होता रहा है। इस क्रम में मई के पहले पखवाड़े में तापमान के सामान्य से नीचे रहने का पिछले दो दशक का नया कीर्तिमान बन गया। इसके पहले वर्ष 2004 में मई में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 10 दिनों तक सामान्य से नीचे बना रहा था। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष मई में अभी तक अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया जा चुका है। एक मई को अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 12 मई को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस सामान्य से कम रहा, जो सामान्य से कम मामले में सबसे कम रहा। इसी तरह न्य...