मौसम : बढ़ती धूप के साथ बिगड़ी सेहत, मरीजों की कतार
पूर्णिया, जून 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बढ़ रही गर्मी ने स्वास्थ्य को लेकर परेशानी भी बढ़ा दी है। तेज धूप में घरों से निकलने और गर्मी से बेहाल होने की स्थिति में लोग बीमार पड़ने लगे हैं। इस गर्मी में न केवल छोटे बच्चों की सेहत बिगड़ रही है बल्कि बड़े लोग भी बीमार पड़ रहे हैं। यही वजह है कि इन दिनों राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आउटडोर में मेडिसिन विभाग से लेकर बच्चा विभाग में दिखाने के लिए कतार लगी रहती है। जीएमसीएच के बच्चा विभाग के नोडल पदाधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम प्रकाश बताते हैं कि पिछले तीन दिनों से काफी तेज धूप हो रही है। इस धूप में किसी न किसी कारण घरों से निकलना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। सर्दी, खांसी या फिर बुखार की स्थिति में सिर में दर्द जैसी अनुभूति और बदन में दर्द भी देने लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.