मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दिनभर तीखी धूप के बाद शाम में तेज पुरवा हवा से बढ़ी उमस ने बुधवार को लोगों को तरबतर कर दिया। सुबह से धूप खिली रहने के कारण अपेक्षाकृत अधिक गर्मी महसूस हुई। यह भी पढ़ें- दिन के साथ रात में भी गर्मी से लोग रहते परेशानमौसम का पूर्वानुमान वहीं, दोपहर बाद पुरवा हवा की गति थोड़ी तेज हुई, मगर इससे बंगाल से आनेवाली हवा के साथ नमी की मात्रा भी अधिक हो गई। नतीजतन दिन में तेज गर्मी और शाम होते उमस की अधिकता से लोग बेहाल रहे। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार को जिले के एक-दो जगहों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।तापमान रिकॉर्ड पूसा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि आनेवाले दो-तीन दिनों में अधिकतम और ...