मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम और उसके बाद शनिवार को अधिकांश स्थानों पर तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान तापमान में दो डिग्री की कमी आने की भी संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

पूर्वानुमान यह पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग के पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को जारी किया है। वहीं, बुधवार को जिले के तापमान में आंशिक कमी आई। इसका कारण देर रात हुई बारिश बताया जा रहा है। अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की गिरावट आई। यह सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सुबह से धूप खिलने के बाद दोपहर में सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी जारी रही। इस दौ...