मेरठ, मई 12 -- मेरठ सहित वेस्ट यूपी में जल्द ही भीषण गर्मी की शुरुआत होने जा रही है। 48 घंटे में आंधी और छुटपुट बारिश के बाद वेस्ट यूपी के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान 41-44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे पूरा क्षेत्र एक बार फिर से लू की गिरफ्त में आ सकता है। हल्की से मध्यम बारिश से उमस जैसी स्थितियां भी बनने के आसार हैं। वहीं एक्यूआई 214 के साथ मेरठ देश और प्रदेश में दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रिकॉर्ड हुआ। एक्यूआई 219 के साथ गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 35 एवं 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए। सोमवार के सापेक्ष दिन में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी। बावजूद इसके दिन का तापमान सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.