मौसम : कल गरज और आंधी के बीच बारिश की संभावना
मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में मंगलवार को आंधी और गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जिले में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।इस बीच पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 36.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, इस बीच हवा में नमी की मात्रा में तेजी से गिरावट आने से मौसम अधिकांश समय शुष्क बना रहा। इससे सूरज की तपिश बढ़ने से दोपहर में अधिक जलन महसूस हुई। आईएमडी के स्थानीय कार्यालय ने सोमवार को मौसम में कोई बड़ा बदलाव की संभावना से इंकार किया। कहा कि आसमान प्राय: साफ और वातावरण शुष्क बना रह सकता है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.