मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौसम के मिजाज में शुक्रवार की शाम में आए अचानक बदलाव का असर शनिवार की दोपहर तक बना रहा। सुबह में जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। हालांकि शुक्रवार की देर रात चल रही तेज हवा की रफ्तार में कमी आई। इस बीच अधिकतम तापमान तेज गिरावट के बाद सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सुधरकर सामान्य से महज एक डिग्री नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सप्ताह दिन और रात का तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना जताई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया। केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि रविवार से आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। साथ ही तापमान में वृद्धि से हवा में तेजी से नमी की मात्रा घटेगी। इससे अप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.