मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में अगले तीन दिन बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, बुधवार को जिले में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के बावजूद तापमान अधिक बना रहेगा।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अभी भी जिले में मानसूनी परिस्थितियों पूरी तरह से जोर नहीं पकड़ सकी हैं। इस कारण बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। इस पूरे महीने बारिश हल्की से मध्यम दर्ज के होने की संभावना है।इधर, रविवार को अधिकत...