मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में शुक्रवार से जारी रुक-रुक कर बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार की सुबह से आसमान में काले बादल छा गए थे। इससे सुबह से ही कहीं मध्यम तो कहीं हल्के दर्जे की बारिश होती रही। पिछले 24 घंटों में कुल 29 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे हल्के ठंड का अहसास होता रहा। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को हवा की गति कम होने से किसानों को राहत मिली। इस बीच दिन के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने से यह सामान्य से काफी नीचे चला गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की कमी के बाद सामान्य से मामूली नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार दोपहर बाद से मौसम में सुधार आने का पूर्वानुमान जताया।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अरब सागर मे...