मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार को 60 किमी प्रतिघंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गरज के साथ ही ओला गिरने और बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। हालांकि, इस बीच दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि होने पर न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह के बदलाव नहीं आने के आसार है। इस बीच पिछले 24 घंटे में जहां अधिकतम तापमान में वृद्धि तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। यह भी पढ़ें- आज यलो अलर्ट : धूप-छांव के बीच खेतों में मक्का की तैयारीतापमान का हाल शनिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, रात में हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आने से धूप की तपिश कम रही। इस दौरान अधिकतम ता...