मौसम : आज जिले में मध्यम से भारी बारिश के आसार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया। इसके अनुसार जिले में कई जगहों पर शनिवार को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही औसत तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तो नमी में 10 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। तेज पुरवा हवा चलने की संभावना है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से बना है। इसके असर से चक्रवातीय तूफान बनने के आसार हैं। इसका असर मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के अन्य जिलों में भी पड़ने की संभावना है। इसके असर से अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार हैं। इधर, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32.5 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.