मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों के मौसम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को आंधी चल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं गरज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि तो न्यूनतम मेंdeg विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई गई है। फिर गुरुवार को तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आने का अनुमान व्यक्त किया। मौसम विभाग के मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33.6 डिग्री सेल्सयस पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- भागलपुर : तेज धूप से बढ़ी गर्मी, उमस से लोग बेहाल वहीं न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री की वृद्धि के साथ 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह से ही धूप खिलने के कारण सोमवार को दोपहर की हव...