मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में सोमवार को हवा का रुख बदलकर पछिया हो गया। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन के साथ ही लोग रात में भी उमस से बेचैन रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक ऐसी ही उमस वाली गर्मी का दौर जारी रहने की आशंका जताई है। अगले दो दिनों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में बीते राहत के दिन, पांच दिनों तक बढ़ेगा तापमान और लू चलेगी; आज कहां वज्रपातमौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में अभी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ा है। ...