मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दिसंबर में लगातार 18 दिन तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने का रिकॉर्ड तो बना ही, अब नए साल के पहले ही न्यूनतम तापमान ने तीस वर्षों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। एक जनवरी को 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.9 डिग्री नीचे रहा। ठंड का यह नया कीर्तिमान है। हालांकि साल के पहले दिन धूप निकलने से अधिकतम तापमान में सुधार रहा। शुक्रवार को भी धूप निकलने के आसार हैं। शनिवार से एक बार फिर तापमान में कमी आने के संकेत मिले हैं। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी और वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि उनके विभाग में उपलब्ध जानकारी के अनुसार पिछले तीस वर्षों में न्यूनतम तापमान कभी चार डिग्री से नीचे नहीं गया था। यह पहली बार है कि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री ...