नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- अगरतला। मौसम की सटीक जानकारी और समय पर चेतावनी के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और त्रिपुरा सरकार के बीच बुधवार को एक अहम समझौता हुआ है। इसके तहत दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया में एक नया डॉप्लर रडार स्टेशन स्थापित किया जाएगा। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा की मौजूदगी में राज्य सरकार के साथ इस संबंध में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। नया डॉप्लर रडार अगले दो से तीन महीनों में स्थापित कर दिया जाएगा। फिलहाल त्रिपुरा में अगरतला में एक डॉप्लर रडार स्टेशन काम कर रहा है। नया रडार लगने से पूरे राज्य में मौसम की निगरानी और ज्यादा सटीक हो सकेगी। इससे मानसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन, गर्मियों की भीषण गर्मी और सर्दियों की ठंड से जुड़ी चेतावनियां समय पर जारी की जा सकेंगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.