मौसमी बीमारी ने लोगों को चपेट में लिया, अस्पतालों में भीड़
बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। बेमौसम आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट के बाद फिर अचानक से तेज धूप निकलने के बीच मौसम ने पलटी मारी है। ऐसे में मौसमी और संक्रामक बीमारियों का ग्राफ भी बढ़ गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 800 से अधिक मरीजों के पर्चे बने। मौसम के बदलाव के असर से मंगलवार सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की बेहिसाब भीड़ दिखाई दी। इनमें खांसी, जुकाम, नजला, बुखार, टाइफाइड, डायरिया, एलर्जी और कई तरह के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की लंबी कतार लगी। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। अस्पताल की फीवर डेस्क पर करीब 100 मरीजों की आमद दर्ज हुई। इनमें ज्यादातर टाइफाइफ और वायरल बुखार के मरीजों की जांच कर इलाज किया गया। इसके अलावा डायरिया के मरीजों की भी अस्पताल में खासी भीड़ रही। उधर, शहर सीएचसी की ओपीडी में भी मंगलवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.