चित्रकूट, अप्रैल 15 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान गति पकड़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में नालियों की साफ-सफाई के साथ ही झाडियों को काटकर हटाया जा रहा है। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ती घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरुक भी कर रही है।विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान आगामी 30 अप्रैल तक संचालित रहेंगे। जिनका उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार के साथ ही मौसमी बीमारियों को रोकना है। यह अभियान साफ-सफाई, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने और घर-घर जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ती घर-घर जाकर बुखार, टीबी और कुपोषित बच्चों की पहचान कर रही है। मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनना, घरों के आसपास पानी जमा न होने देना और व्यक्तिगत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.