बांदा, मई 31 -- बांदा। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई, लेकिन मौसमी बीमारियां लगातार हाव होती जा रही हैं। डायरिया व पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में दिन बा दिन इजाफा होता जा रहा है। रविवार को डायरिया और पेट दर्द से पीड़ित 20 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मरीजों की भीड़ के चलते वार्ड व ट्रामा सेंटर के बेड फुल हैं। उन्हें कुर्सियों पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। आंधी तूफान और हुई बारिश से मौसम में तब्दील आ गई है। सूरज की तपन अभी भी कम नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- मौसमी बीमारियों का कहर, डायरिया से 20 मरीज भर्ती बीमारियां दिन बा बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल खुलने से पहले ही मरीजों की पर्चा काउटंर पर भीड़ जमा हो जाती है। मरीज पर्चा बनवाने के बाद डाक्टरों की ओपीडी के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। ...