बस्ती, दिसम्बर 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय मौसमी फल-सब्जियों एवं गन्ना आधारित उत्पादों का प्रशिक्षण पूरा हुआ। केंद्र प्रभारी डॉ. पीके मिश्रा ने प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि घरेलू स्तर पर प्रसंस्करण व लघु उद्योग स्थापित करें। प्रशिक्षण में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. अंजलि वर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मौसमी फल-सब्जियों एवं गन्ना आधारित उत्पादों के वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण, पोषण संरक्षण, गुणवत्ता मानकीकरण, लागत-लाभ विश्लेषण पर विस्तृत एवं सजीव प्रशिक्षण प्रदान किया। विशेष रूप से घरेलू एवं बेरोजगार महिलाओं को यह जानकारी दी कि वे अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सामूहिक रूप से कार्य करें। यहां पर ...