बांदा, फरवरी 2 -- बांदा। संवाददाता मकर संक्राति के बाद निकल रही तेज धूप से लोगो ने राहत की सास लेना शुरू कर दिया था। इधर एक बारगी हुई बारिस और बूदा बांदी से मौसम में परिवर्तन हो गया है। रविवार रात को हुई बारिश से सर्दी बढ़ गई है। सर्दी जुखाम सहित बीपी से पीड़ित 14 लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकर संक्राति के बाद निकल रही तेज धूप से लोगो को सर्दी का अहसास कम होने लगा था। लोग फुल जाकेट से हाफ जाकेट पहने लगे थे। इधर शूक्रवार और रविवार रात को हुई बारिस से लोगो को सर्दी का अहसास फिर से होने लगा है। अस्पताल में जुकाम, बुखार, पेट दर्द, बीपी निमोनिया, श्वास, रोग से पीड़ित मरीजो की संख्या बढने लगी है। सर्दी जुकाम, बुखार, पेट दर्द, निमोनिया, बीपी से पीड़ित गोयरा मुगली निवासी 20वर्षीय आफरीन, बंगालीपुरा निवासी 65वर्षीय मुन्नीबेगम,रामगुला...