सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर, संवाददाता भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने गुरुवार को जिलेभर का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल रखा। दोपहर होते-होते हालात और ज्यादा खराब हो गए। तपती सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया, जबकि बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ गई। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, तापमान@43, भट्ठी जैसी तप रहीं सड़कें, रविवार से लगातार बढ़ रहा तापमान गुरुवार को जाकर थमा, लेकिन लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं...