मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के मौसम में इस हफ्ते के अंत तक फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। इसके अनुसार 28 और 29 मार्च को तेज हवा के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा।पूसा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बन रही है। इसके असर से शनिवार और रविवार को पूरे जिले में एक समान हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के बीच मध्यम दर्जे के भी बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में आंशिक कमी आने की संभावना है। कहा कि पूर्वानुमान...