वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी। बेमौसम बारिश और तेज हवा ने आम की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। आम के फल (टिकोरा) और बौर (मंजर) झड़ गए। इनमें पाउडरी मिल्ड्यू और एन्थ्रेक्नोज जैसे रोगों के बढ़ने की आशंका भी प्रबल हो गई है। कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने 20 फीसदी तक पैदावार घटने का अनुमान लगाया है। दरअसल, कृषि विज्ञानियों ने इस बार मार्च की शुरुआत में आम की फसलों के लिए मौसम अनुकूल होने से पिछले साल की अपेक्षा अच्छी पैदावार होने का उम्मीद जताई थी। महीने के दूसरे पखवारे से अब तक तीन बार हुई बेमौसम की बारिश और तेज हवा ने आम उत्पादकों के अरमानों पर पानी फेर दिया। बारिश-हवा से बौर और टिकोरे जमीन पर गिर गए। जिससे उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...