मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पिछले चार दिनों से बादलों से घिरा आसमान शनिवार की दोपहर पूरी तरह से साफ हो गया। हवा का रुख बदलने से भी दिन के तापमान में बदलाव आया। इसके प्रभाव से दिन में धूप की तपिश सामान्य से अधिक महसूस हुई। रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के कारण सुबह में हल्के ठंड का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को भी आसमान के साफ रहने के साथ मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में मौसमीय सिस्टम के सक्रिय रहने से तापमान में उतार चढ़ाव बना रह सकता है। इसके असर से बारिश होने की भी संभावना दिख रही है। हालांकि, इसके असर से तापमान पर बहुत अधिक असर नहीं पड़ेगा। अगले सप्ताह के उतरार्द्ध में तेजी से तापमान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.