वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोहरे से वाराणसी जंक्शन (कैंट) और बनारस स्टेशनों पर आने या गुजरने वाली गाड़ियों की लेटलतीफी जारी है। शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सर्वाधिक 9.20 घंटे विलम्ब से कैंट पहुंची। वहीं, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6.45 घंटे लेट रही। इसी प्रकार बठिंडा-बलूरघाट फरक्का एक्सप्रेस 6 घंटे, रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 4 घंटे, बलूरघाट-बठिंडा फरक्का 4 घंटे, कोटा-पटना 3.45 घंटे, लिच्छवी 3.30 घंटे, दून 3.15 घंटे, शिवगंगा 3.10 घंटे, बुंदेलखंड 3 घंटे, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 2.50 घंटे और विभूति एक्सप्रेस 2.20 घंटे लेट पहुंचीं। दोपहर में नई दिल्ली से कैंट आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 2.25 घंटे और आगरा-बनारस वंदेभारत 1.40 घंटे लेट रहीं। दोनों ट्रेनों को लगभग इतनी ही देरी से रीशेड्यूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.