मोतिहारी, दिसम्बर 30 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सर्द पछुआ हवा ने कड़ाके की ठंड की रफ्तार बढ़ा दी है। सुबह से ही ठंड का कहर इस कदर तेज हो जा रहा है कि लोग घरों में दुबके रहने को विवश हैं। शीतलहर का कहर तेज होने से कनकनी बरकरार है। वातावरण में विगत कई दिनों से धुंध के कारण धूप नहीं निकल रही है। विगत 12 दिनों में 11 दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इस कड़ाके की ठंड में सिर्फ 25 दिसम्बर को धूप निकली थी, जिससे लोगों को ठंड से सकुन मिला था। इसके बाद से जिलेवासी धूप निकलने के इंतजार में हैं। सुबह में शीतलहर व कोहरे के कारण सड़कों पर वीरानगी : सुबह में शीतलहर का प्रकोप अधिक होने से आसमान से शीत की फुहार पड़ती रही। पछुआ हवा व घने कोहरे के कारण सड़कों पर वीरानगी छायी रही। ठंड का जोर सुबह में अधिक होने के कारण यातायात पर असर पड़ा। लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.