सहारनपुर, जनवरी 3 -- जिले में शीतलहर का असर अभी भी जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को दिनभर सूरज की किरणों का इंतजार करते हुए लोग ठंडी हवा और सर्दी से परेशान दिखे, लेकिन धूप का नामो-निशान नजर नहीं आया। कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुरते रहे और बाजारों से लेकर सड़कों तक इसका असर साफ देखा गया। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन रेंगते हुए चले और यातायात की रफ्तार धीमी रही। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मुजफ्फराबाद मौसम वैधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई और अधिकतम तापमान भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.