कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश के मध्य में बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को कमजोर पड़ गया। फिर भी छितरे बादलों के कारण दिन में कई बार रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर के समय तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान सीजन (सितंबर) का सर्वाधिक रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से छिटपुट बारिश को छोड़ फिलहाल सप्ताह भर ब्रेक की स्थिति रहेगी। अलनीनो की घटना के प्रभावी हो जाने से नए सिस्टम बेहद कमजोर हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र पिछले 48 घंटों से था लेकिन मंगलवार को यह बेहद कमजोर हो गया। ऐसे में प्रदेश के 60 फीसदी हिस्से में घने बादल तो रहे लेकिन बारिश नाममात्र ही हुई। प्रदेश के दक्षिणी व उत्तरी हिस्से में काफी बादल रहा पर पर्याप्त वर्षा में नहीं बदल सका。

अधिकतम तापमान मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री...