मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पछिया हवा चलने से रात के तापमान में गिरावट जारी रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह में हल्का कोहरा छाएगा पर दिन में धूप खिलने से राहत मिलेगी। कृषि विवि पूसा के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पछिया हवा चलने से रात का तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के बाद दिन और रात दोनों तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ने के आसार है। रविवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.