नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद है। तेज धूप, गर्म हवा के झोकें और गर्मी का कहर अभी जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिन कई जगहों पर लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें पांच दिन जिलेवार चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़ें- पेज वन के लिए: राजधानी में 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, सात दिन लू का अलर्ट मौसम विभाग की जानकारी मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मई से 25 मई तक राजधानी में लू का कहर जारी रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। 19 मई इस सीजन का चौथा दिन था जब लू चली। अप्रैल माह में तीन दिन और मई माह में 1 दिन लू चली है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों यह संख्या और बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- सावधान! भट्ठी की तरह त...