नई दिल्ली, अगस्त 27 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में गुरुवार को उमस ने लोगों को बेहाल किया। तापमान सामान्य से अधिक रहने और हवा में नमी का स्तर बढ़ा होने से दिनभर गर्मी का अहसास बना रहा। हालांकि, कई इलाकों में हल्की बारिश से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राजधानी में बारिश की संभावना जताई है। पिछले दिनों के मुकाबले गुरुवार को बारिश कम हुई।

तापमान की जानकारी सफदरजंग में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, यह भी सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दिन में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 92 फीसदी और न्यूनतम 67 फीसदी रहा।

बारिश की स्थिति राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक 13 मिलीमीटर बारिश नजफगढ़ में दर्ज की गई।...