नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में दिन भर उसम और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यही स्थिति अगले कुछ दिन बने रहने की संभावना जताई है। अगले एक सप्ताह तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।

तापमान का विवरण मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राजधानी में कुछ स्थानों पर मामूली बारिश हुई हालांकि यह दर्ज नहीं की गई।

नमी और बारिश की संभावना राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर...