मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इस साल मध्य मार्च से ही जिले के लोगों को अप्रैल वाली धूप की तपिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले का मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। चिलचिलाती धूप के चलते दोपहर में सामान्य से कहीं अधिक तपिश का अनुभव हो सकता है। तापमान लगातार सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक तक रहने के आसार हैं। दो तीन दिनों के बाद हवा के रुख में भी बदलाव की उम्मीद है।गुरुवार को अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। पिछले तीन दिनों में तापमान में कमी आने का सिलसिला थम गया। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 31.4 डिग्री से...