जमशेदपुर, जून 17 -- अगले तीन दिनों में मौसम के मिजाज में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान बारिश की संभावना काफी कम है। वहीं, अगले 15 दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून तीन दिन पहले ही झारखंड में प्रवेश कर चुका था, लेकिन कुछ जिलों तक पहुंचने के बाद उसकी गति धीमी पड़ गई थी। अब यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों तक कोल्हान सहित कई जिलों में बारिश नहीं होने की संभावना है। पूरे महीने मानसून का असर अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि, कोल्हान क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के अपेक्षाकृत नजदीक होने के कारण यहां पश्चिमी जिलों की तुलना में अधिक बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाली मौसमीय गतिविधियों का असर भी इस क्षेत्र पर पड़ सकता है।बार...